ब्यूटी पेजेंट सीजन 4 का आयोजन किया गया! जिसमे मुख्य सेलिब्रिटीज रहें - कलर्स चैनल पर प्रसारित शो " सहर होने को है मे नजर आ रहें- " अभिनेता वकार शेख " ..!
मुंबई - हबीब मिथिबोरवाला (प्रोड्यूसर, कैटालिस्ट एंटरटेनमेंट) ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 'ब्यूटी पेजेंट सीज़न 4' का आयोजन किया। इसकी शुरुआत राष्ट्रगान और उसके बाद गणेश वंदना से हुई। इस कार्यक्रम में 'शौर्य फाउंडेशन' के विशेष बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में जूरी के सम्मानित सदस्यों - गुरु सिंह (वीडियो एल्बम प्रोड्यूसर) और पैट्सी जून (मॉडल और सेलिब्रिटी) को भी सम्मानित किया गया।" मिस' कैटेगरी में विजेता तनाश शेख रहीं, जबकि 'मिसेज़' कैटेगरी में तस्नीम औरंगाबादवाला ने जीत हासिल की। इस मौके की शोभा बढ़ाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थी! इनमें से कुछ के नाम हैं " वकार शेख जाने-माने एक्टर, जिनका शो 'सहर होने को है' कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है! हेतल यादव, संजीव गुप्ता, उर्वशी सोलंकी, गुरु सिंह, पैट्सी जून,शिवम एस. खजुरिया (एक्टर), डॉ. मुरसलीन, शाहबाज़ डी. खान, विवेक सावंत (कोरियोग्राफर), मॉडल मृणाल सारस्वत, सिंगर अनुपमा कुंवर, मॉडल वैष्णवी चहांदे, मॉडल प्रियांशु राज, स्वरूप भालवणकर "सिंगर , जावेद अब्दुल मजीद पारेख, नरेश रॉक्स और विद्या सरतापे। इस शो की एंकरिंग किसी और ने नहीं, बल्कि सायंती बनर्जी ने की।शो का समापन महान गायिका आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट के मौन के साथ हुआ।
