अजय दुबे के प्रयासों को मिली सफलता ..!

मध्य रेलवे सलाहकार समिति में गूंजी,बल्लारशाह की आवाज .. ZRUCC सदस्य अजय दुबे ने अनेक मुद्दों पर ध्यानाकर्षण किया .. काजीपेठ पुणे अब हफ्ते में दो दिन ..! 
बल्लारपुर (का.प्र.) : क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZRUCC मध्य रेलवे जोन मुंबई की 127 वीं बैठक 23 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में सभागृह में संपन्न हुई. 
ZRUCC और स्पॉट चेक कमेटी सदस्य अजय दुबे के सुझाव पर महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि साप्ताहिक काजीपेठ पुणे ट्रेन के साथ साथ एक और साप्ताहिक ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है,जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है जिससे अब यहां से पुणे के लिए सप्ताह में दो दिन रेल सेवा हो जायेगी. 
बैठक में लिखित रूप से स्पष्ट आश्वस्त किया गया है कि रेलमार्गों की अति व्यस्तता के चलते निकट भविष्य में चंद्रपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई,पुणे की सीधी ट्रेन सेवा शुरू करना संभव नहीं है. इसका मतलब बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से सीधी ट्रेन सेवा की सुविधा फिलहाल छीनी नहीं जा रही है.
कैटरिंग स्टॉल के साथ छह वेंडर्स की बजाय आठ वेंडर की मंजूरी देने तथा अतिरिक्त वेडिंग फीस पांच की बजाय एक प्रतिशत करने की मांग पर सकारात्मक संकेत मिले हैं.इस विषय का परीक्षण करने का भी आश्वासन दिया गया.
अजय दुबे ने नवनियुक्त महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव का सत्कार भी किया.बैठक में समिति सदस्य एवं सांसद श्री धनंजय महाडिक कोल्हापुर और श्री अनूप धोत्रे अकोला सहित महाराष्ट्र मध्य प्रदेश,कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से आए करीब इक्यावन ZRUCC सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".