ज्योतिबा कनिष्ठ महाविद्यालय का शानदार परिणाम: 12वीं बोर्ड में 97% सफलता, विद्यार्थियों ने लहराया परचम .!
नागपुर (वि.प्र.) : उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (बारहवीं) परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया, जिसमें लोकमान्य टिळक जनकल्याण शिक्षण संस्था द्वारा संचालित ज्योतिबा कनिष्ठ महाविद्यालय ने 97 प्रतिशत उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान एक बार फिर सिद्ध की है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया आयाम स्थापित किया। वाणिज्य (कॉमर्स) शाखा में वैष्णवी लिखार ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कला (आर्ट्स) शाखा में विशाल बडगे ने 76 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश चतुर्वेदी, सचिव सौ. आभाताई चतुर्वेदी, प्राचार्या सौ. अरुणा कडू, पर्यवेक्षक श्री वांढे सहित सभी शिक्षकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता की व्यापक सराहना की जा रही है।

