तिरुपति बालाजी ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन भव्य रथ यात्रा .!

बल्लारपुर में तिरुपति बालाजी ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : बल्लारपुर शहर स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में चल रहे 35वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज चौथे दिन भव्य धार्मिक उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान तिरुपति बालाजी की आकर्षक एवं भव्य शोभा रथ यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्तिमय वातावरण में जयकारों और भजनों की गूंज से पूरा शहर आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी की ओर से शीतल पेय की व्यापक व्यवस्था की गई थी। गर्मी के मौसम में इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में चंद्रपुर जिला ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह, महामंत्री मनीष पांडे, नीलेश खरबड़े, राजेश दासरवार, श्रीनिवास चिरकुटावार, संजय मोपिडवार, अरविंद दुबे, राजकुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, सतीश कनकम, मुन्ना ठाकुर, कैलाश गुप्ता, प्रकाश दोतफल्ली, अजय खोबरागढ़े, मनोज खेगर, मनोज गादे, मनीष पोरसेटीवार, मनोज सुरूपाम, रोहित सुरपाम, आशीष पोयाम सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए इसे सफल आयोजन बताया। ब्रह्मोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".