बल्लारपुर (का.प्र.) : स्थानीय श्री साई मंदिर में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री शेळकेभाऊ साहेब का जन्मदिन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री साई मंदिर के अध्यक्ष श्री पी.यू. जरिले साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही श्री गुरुदेव साई सेवा भजन मंडल के अध्यक्ष श्री भालचंद्र कोंडेकर के नेतृत्व में भजन मंडल के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मधुर भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर श्री गणेश झाडे, श्री शंकर पुलगमवार, श्री डोगरवार, श्री गुणवंत सिडाम, श्री रामकृष्ण ढवळे, श्री काटकर, श्री प्रकाश झाडे, श्री भैय्याजी कष्टी, सौ. सुवर्णा कष्टी, सौ. संध्या मिश्रा, सौ. सुमन ठाकरे, सौ. सुवर्णा झाडे, सौ. मेघा कोंडेकर एवं सौ. साधना झाडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सभी उपस्थित जनों ने श्री शेळकेभाऊ साहेब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने सामूहिक रूप से इस शुभ अवसर को यादगार बनाया।
