“‘मन की बात’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब; भाजपा चंद्रपुर शहर प्रभारी चैनसुख मदनलाल संचेती की प्रमुख उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन” .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर मा.श्री दारी के प्रतिष्ठान निर्भय ट्रांसपोर्ट में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा चंद्रपुर शहर प्रभारी मा. श्री चैनसुख मदनलाल संचेती की प्रमुख उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिससे आयोजन स्थल पर जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मा. चंदन सिंह चंदेल (माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष), मा. श्री हरीश शर्मा (माजी नगराध्यक्ष), श्री एड. रणंजय सिंह (शहर अध्यक्ष) तथा श्री शुभम रहिकवार (शहर सचिव), मा.श्री राजू दारी (ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के विषयों पर अपने विचार साझा किए।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है, जिससे जनभागीदारी को बल मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। आयोजन का सफल संचालन एवं समापन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया, जिसके लिए आयोजकों की सराहना की गई।

