बल्लारपुर में भाजपा संगठन सशक्तिकरण पर मंथन .!

बल्लारपुर में भाजपा संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई नियुक्ति का प्रस्ताव .!

बल्लारपुर (का.प्र.) :  भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बल्लारपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्व भाजपाई ट्रांसपोर्टर्स, भाजपा पदाधिकारी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (एस.सी.), दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, ओबीसी वर्ग तथा सुधीरभाऊ ग्रुप से जुड़े कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव रखा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक है, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा के ज्येष्ठ नेता मा. श्री चंदन सिंह चंदेल (माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष), शहर अध्यक्ष एड. श्री रनंजय सिंह तथा शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता, सक्रियता और समन्वय पर जोर दिया।
नेताओं ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। इसी दिशा में नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें सभी समाजों और वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".