श्री राजू दारी का जन्मदिन मनाया गया .!

बल्लारपुर में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया श्री राजू दारी का जन्मदिन .!

बल्लारपुर (का.प्र.)  : शहर में सामाजिक एवं संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू दारी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को गरिमा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में भाजपा के ज्येष्ठ नेता मा. श्री चंदन सिंह चंदेल (माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष, महाराष्ट्र) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह, शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने श्री राजू दारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने श्री दारी के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे ट्रांसपोर्टर्स समुदाय के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं और समाज में एक जिम्मेदार नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने मिलकर श्री राजू दारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".