श्री साईबाबा मंदिर में भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गणपत राखुंडे का जन्मदिन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : स्थानीय श्री साईबाबा मंदिर परिसर में बुधवार को श्री गुरुदेव साई सेवा भजन मंडळ के सक्रिय सदस्य श्री गणपत राखुंडे का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सायंकाल लगभग 8 बजे भजन-कीर्तन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत साई बाबा की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात भजन मंडळ के सदस्यों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे। इसके बाद सामूहिक आरती कर सभी ने साई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भजन-कीर्तन और आरती के पश्चात मंदिर परिसर में केक काटकर श्री गणपत राखुंडे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भजन मंडळ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में भजन मंडळ के अध्यक्ष श्री भालचंद्र कोंडेकर, उपाध्यक्ष श्री गणेश झाडे, श्री शंकर पुलगमवार, श्री प्रकाश झाडे, श्री महाकालकर, श्री भास्कर शेळके, श्री डोंगरवार, श्री ऊईके, श्री विनोद कुडे, भैय्याजी कष्टी, श्री पेंन्दोर, सौ. मेघा कोंडेकर, सौ. शांताबाई जरिले, सौ. सुवर्णा झाडे, सौ. साधना झाडे, सौ. संध्या मिश्रा सहित राखुंडे परिवार के सदस्य एवं अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
