बल्लारपुर (का.प्र.) - आविष्कार फौंडेशन,इंडिया (कोल्हापूर - महाराष्ट्र राज्य) संस्था पिछले 15 वर्षो से सामाजिक, शैक्षणिक, कला, क्रीडा, वैद्यकीय, सांस्कृतिक क्षेत्र मे कार्य कर रही है। संस्था की ओर से प्रति वर्ष 5 सेप्टेंबर को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षण व कला के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति विषेश को राज्य और राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी की कड़ी में श्री सत्यनारायण जाधव (तेलगु व मराठी फिल्म लेखक,निर्माता,निर्देशक) को कला, मनोरंजन, क्षेत्र मे उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए 2022 का राष्ट्रस्तरीय आविष्कार कलारत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया जा रहा हैं।
यह कार्यक्रम रविवार दिनांक 11/09/2022 को डॉ.निर्मल कुमार फडकुले सभागृह सिद्धेश्वर मंदिर के समिप सोलापूर महाराष्ट्र में होने जा रहा हैं। अवार्ड प्राप्ति हेतु श्री सत्यनारायण जाधव का उनके मित्र, परिजनो द्वारा अभिनंदन किया जा रहा है।

