नागपुर (प्रा.राहुल जी.गौर) - श्रीमती उषाबेन चंद्रकांत ठाकर वूमेंस कॉलेज में हिंदी दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंधु महाविद्यालय की हिंदी विभाग की सहयोगी प्राध्यापिका डॉ. सपना तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र शाहू उपस्थित थे।कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। प्रमुख अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र शाहू सर द्वारा किया गया। इसके पश्चात हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा इस सुरीले गीत की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गई। हिंदी प्राध्यापिका गुड्डी खान इन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं अतिथि परिचय दिया। साथ ही हिंदी भाषा संबंधी चलचित्रपट दिखाकर छात्राओं को हिंदी भाषा का इतिहास बताया। प्रमुख अतिथि डॉ.सपना तिवारी मैम इन्होनें अपने उद्बोधन में बताया कि व्यक्तित्व का विकास करने हेतु भाषा का विकास होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी भाषा का महत्व बताकर हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.विजेंद्र शाहू सर ने बताया कि भाषा का प्रयोग व्यवहारिक जीवन में करना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा संबंधी तथ्यों की जानकारी देते हुए हिंदी भाषा का विकास करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका विषय 'हिंदी में उज्जवल भविष्य की संभावना, ये था। इसमें प्रथम क्रमांक बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु.रिया गुप्ता को एवं द्वितीय क्रमांक बी.कॉम.तृतीय वर्ष की छात्रा कु.प्रकृति वाढ़रे को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन कु.रिया गुप्ता और आभार कु. चांदनी पांडे इन्होंने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रा.सुरभी अग्रवाल, प्रा.वैशाली चांदपुरकर, प्रा.प्रांजलि निमसटकर, केतूल पटेल, प्रा.वेलकर इन्होंने कठोर परिश्रम किया। अधिक संख्या में छात्राओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत द्वारा किया गया।

