बल्लारपुर (का.प्र.) - कई फिल्मों और टी. व्ही.शो का हिस्सा रही मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल (७८) का शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके बेटे होशांग ने कहा मां चाहती थी कि,अंतिम संस्कार के बाद ही लोगो को निधन की सूचना दी जाए। १९४४ मुंबई में जन्मी तबस्सुम जी का नाम किरण वाला सचदेवा था।
उन्होंने १९४७ में आई फिल्म 'नर्गिस, से बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुवात की थी।
