चंद्रपुर (वि.प्र.) - तहसील के अजयपुर गांव के पास कल गांववालों ने टेमटा तालाब में बड़ा मगरमच्छ देखा है जिसके कारण गांव में डर का माहोल छाया है। गांववलों ने आज अपने पालतू जानवर तालाब की तरफ नही जाने दिए अपने घर पर ही उनका चारा पानी किया और तालाब में मगरमच्छ होने की जानकारी वन विभाग को दी वन विभाग ने इस बात को गंभीरता से लिया और आज सुबह ही टेम्टा तालाब का निरीक्षण कर गांववालो से मुलाकात की बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया है की कल किसी भी हालत में मगरमच्छ को रेस्क्यू टीम द्वारा पकड़ कर उस तालाब को मगरमच्छ मुक्त किया जायेगा ऐसा आश्वासन गांववालों को वन विभाग के अफसरों ने दिया है उनके इस आश्वासन से गांववाले आश्वस्त हुए है आगे आगे देखते है होता है क्या?
