भा.ऑल मि.सु.फो.ऑफ इंडिया की और से नवनियुक्त जिला शल्य चिकित्सक श्रीमान डॉ.बंडू रामटेके का किया गया सत्कार..!
चंद्रपुर (वि.प्र.) - चंद्रपुर शहर शासकीय अस्पताल में तत्कालीन शल्य चिकित्सक श्री राठौड़ का नागपुर में तबादला होने के बाद चंद्रपुर शासकीय अस्पताल में डॉ.श्री बंडू वामन रामटेके की जिला शल्य चिकित्सक पदग्रहण होने पर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छी द्वारा शॉल मोमेंटो और भारतीय संविधान की किताब के साथ पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत सत्कार कर भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के लिए शुभेच्छा दी गई।
सरकार द्वारा दी जानेवाली योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाए ऐसी भावना फोरम के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष द्वारा जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर रामटेके से व्यक्त की गई। जनता की सेवा हेतु हर मुमकिन कोशिश अपने स्तर पर किए जाने का आश्वासन नवनियुक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. रामटेके द्वारा दिया गया।
