चिमुर (वि.प्र.) - विधायक बंटी बंगड़िया समेत उनके कई कार्यकर्ताओ के खिलाफ राइट एक्ट के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज। स्थानीय बूटके नामक व्यक्ति ने विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र गालीगलौच का प्रयोग किया था, जिसके बदले विधायक दर्जनों कार्यकर्त्ताओ के साथ बुटके के घर पहुचे तथा मारपीट की।
पुलिस ने तठस्थ भुमिका निभाते हुए ..
साईनाथ बुटके पर प्रताधिकार भंग के तहत धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया। वही विधायक बंटी बंगड़िया के खिलाफ आपराधिक प्रवृत्ति से लोगो को इकट्ठा कर किसी के घर मे जाकर मारपिट करने के आरोप मे विधायक तथा उनके दर्जनों कार्यकर्ताओ के खिलाफ राइट एक्ट के तहत धारा 143, 147,149 के तहत मामला दर्ज किया। इस पुरे मामले से चिमूर की आम जनता मे दहशत की निर्मिति हो गई है। जनप्रतिनिधि का स्वयं जाकर मारपीट करना अपने आप मे कई सवाल जरूर खड़ा करता है।
