अवसर प्रोत्साहन का !

बल्लारपुर (का.प्र.) - बल्लारपुर तहसील क्रीड़ा संकुल में इन दिनों राज्य स्तरीय शालेय मैदानी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा हैं! राज्य के विभिन्न 9 विभागों से शामिल हुए स्पर्धकों के प्रोत्साहन के लिए शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य, मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा चंद्रपुर जिला पालकमंत्री सुधीरजी मुनगंटीवार इस कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थिति थे।
"स्वर तरंग" सांस्कृतिक मंच, बल्लारपुर कलाकार संघ के बैनरतले गीतों के माध्यम से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया गया। जिसमें स्वर तरंग मंच के सदस्य सर्वश्री विकास पेटकर, आनंद वालके, कमलेश गेडाम, अविनाश मेश्राम, सुशांत आमटे, सचिन आत्राम, विकास जयकर, अमोल राजुरकर, मोहम्मद रफीक, रजनी वालके, आरती मासे, मंजू सोगे आदि ने जोशवर्धक विभिन्न गीतों के माध्यम से ना सिर्फ़ स्पर्धकों को प्रोत्साहित किया, बल्की उपस्थितो को भी मंत्रमुग्ध किया। "सुनों गौर से दुनिया वालों", "जिंदगी हर क़दम एक नई जंग हैं", संदेश आते हैं, शुर अम्ही सरदार आम्हाला, गर्जा महाराष्ट माझा आदि अनेकों जोश भरें गीतों से स्पर्धकों को प्रोत्साहित किया। 
जिला स्तरीय देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के पश्चात मंच की यह एक और बड़ी उपलब्धि हैं, ऐसी प्रतिक्रिया राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रोताओं ने व्यक्त की। तालुका क्रीड़ा संघ प्रमुख एवं तालुका क्रीड़ा संकुल समिति सदस्य किशोरजी मोहुर्ले की पहल से मंच को यह अवसर प्राप्त हुआ यह विशेष।
खेलों इंडिया इस संकल्पना के तहत् क्रीड़ा एवम युवक सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र की राज्य स्तर के इस स्पर्धा आयोजन समारोह का मंच संचालन श्रीनिवास मासे ने किया। 





Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".