एक दिवसीय चर्चा सत्र संपन्न .!

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा पत्रकार दिन के उपलक्ष में एक दिवसीय चर्चा सत्र संपन्न .!

चंद्रपुर (वि.प्र.) : मराठी पत्रकारिता के जनक बालशात्री जामभेकर के जयंती पर पूरे भारत में पत्रकार दिन मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा एक दिवसीय चर्चा सत्र का आयोजन चंद्रपुर के दीना विश्राम गृह में किया गया था। 
इस चर्चा सत्र में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी की प्रमुख उपस्थिति रही उसी के साथ फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी जी, देवा हिंगोरानी, मोरेश्वर उद्दोजवार, मातादीन प्रसाद, छाया प्रसाद, संजय मार्टिन, होमदेव तुम्मेवार, चंदन देवांगन, विनीता घागरे, प्रगती भोसले, माला ताई ऊईके, सपना तेलंग, हर्षा वानोडे, गजानन हिरेमठ अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
इस समय फोरम के पदाधिकारियों द्वारा मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर गहन चिंतन किया। पत्रकारों के जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी द्वारा चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सभा को संबोधित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".