बल्लारपुर (का.प्र.) : संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए 19-08-2024 को जनचर्चा आयोजित होगी। भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अय्यूब भाई कच्छी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस बैठक में युवा विभाग अध्यक्ष, महानगर विभाग अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख, ये सभी राष्ट्रीय पद होंगे, और राज्य अध्यक्ष, विदर्भ अध्यक्ष, तथा सभी राज्यों में जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
मा. अय्यूब भाई कच्छी जी को फिर से पूरे 5 साल के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में मा. मोहम्मद शोएब जी, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख ने सभी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मा. अय्यूब भाई कच्छी जी की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय पदों पर नियुक्ति का सर्वसम्मति से संपूर्ण अधिकार के साथ घोषणा की गई और उन्हें शाल, गुलदस्ता देकर स्वागत सत्कार किया गया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अय्यूब भाई कच्छी जी ने इस समय पूरे देश में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया को मजबूती के साथ खड़ा करने का भरोसा व्यक्त किया और कहा कि, आपने जो मुझ पर फिर से भरोसा दिखाया है, उस पर मैं 100 प्रतिशत खरा उतरूंगा। इस राष्ट्रीय संघटना को फिर भारत के कोने-कोने में खड़ा करूंगा।
इन सभी विषयों को लेकर ही तारीख 19-08-2024 को चंद्रपुर में सत्कार सभा तथा अन्य राष्ट्रीय पदों की घोषणा कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इस समय नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रसिद्धि मा. मोहम्मद शोएब जी ने एक पत्रक के माध्यम से यह सूचना दी है। भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया, जिंदाबाद की घोषणा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख का चयन किया गया है।

