औरंगजेब की मृत्यु यहां हुई इसलिए यहीं कब्र है .!

संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : औरंगजेब की कब्र के विषय पर चर्चा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अनावश्यक ठहराया है। जोशी ने कहा कि, औरंगजेब की मृत्यु यहां हुई, इसलिए कन्न यहां है। जिन लोगों को औरंगजेब पर आस्था होगी, वह उसकी कब्र के पास जाएंगे। एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जोशी ने पत्रकारों से चर्चा की।


औरंगजेब को लेकर राज्य में राजनीति गर्मायी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के साथ राज्य में प्रदर्शन किया है। सपा विधायक अबू आजमी को इसी विषय पर व्यक्तव्य के कारण विधानसभा की कार्यवाही से निष्कासित किया गया था। राज्य के मत्स्य व्यवसाय मंत्री नीतेश राणे ने औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंकने की मांग की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, हमारा दुर्भाग्य है कि औरंगजेब की कब्र को संरक्षण देना पड़ रहा है। इस विषय को लेकर तनाव की स्थिति भी बनी। इस पूरे मामले पर भैयाजी जोशी ने कहा, कब्र का अनावश्यक मुद्दा खोदकर निकाला जा रहा है। जिनकी श्रद्धा होगी वे औरंगजेब की कब्र पर जाएंगे। उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं। अफजल खान की कब्र भी किले पर बनी है। यह भारत की उदारता, सर्वसमावेशकता का प्रतीक है।
साभार - (दैनिक भास्कर) 

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard.