चंद्रपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर हरीश शर्मा की नियुक्ति .!

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र को जिलाध्यक्ष पद का गौरव .. विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दी शुभकामनाएं .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : 31 तारीख: एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की चंद्रपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में नियुक्ति की घोषणा की गई है। इस चयन के अंतर्गत श्री हरीश शर्मा को एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
विशेष बात यह है कि एक बार फिर बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र को जिलाध्यक्ष पद का गौरव प्राप्त हुआ है। हरीश शर्मा के नेतृत्व में पूर्व में भी पार्टी संगठन ने मजबूत कार्य किया है और उनकी कार्यक्षमता, संगठन कौशल तथा व्यापक जनसंपर्क के चलते उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस पुनर्नियुक्ति पर बधाई देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व वन और सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा विधायक श्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “श्री हरीश शर्मा के सक्षम नेतृत्व से पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा और पार्टी के विचार अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगे,” ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".