बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के आदेशानुसार, चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष भाऊ धोटे ने पूर्व गटनेता देवेंद्र सत्यदेव आर्य को बल्लारपुर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर अब्दुल करीम कार्यरत थे।
अपनी नियुक्ति पर देवेंद्र आर्य ने जिला अध्यक्ष सुभाष भाऊ धोटे, पूर्व विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार, सांसद प्रतिभा ताई धानोरकर, जिला प्रभारी विधायक अभिजीत वंजारी, शिक्षक विधायक सुधाकर अडवले, रजनी ताई हजारे और पूर्व नगराध्यक्ष घनश्याम मुलचंदानी का आभार व्यक्त किया।
देवेंद्र आर्य की नियुक्ति पर पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल करीम, तालुका अध्यक्ष गोविंदा उपरे, पूर्व नगराध्यक्ष छाया ताई मडावी, तालुका महिला अध्यक्ष अफसाना सैयद, शहर महिला अध्यक्ष मेघा भाले, चंद्रपुर जिला परिवहन अध्यक्ष नरेश मुंदड़ा, बल्लारपुर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश आनंद, भास्कर माकोडे, डॉ. सुनील कुलदीवार, चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती बैंक के निदेशक डॉ. अनिल वाढई, चेतन गेडाम, जयकिरण बाजगोटी, इस्माईल ढाक वाला, प्रणेश अमराज, चंदा बुंदेल, मीना बहुरिया, रवि मातंगी, कासिम भाई, शरद अलोने और सुरेश बोपणवार ने उन्हें बधाई दी।