भद्रावती रोटरी की नई कार्यकारिणी गठित .!

भद्रावती (वि.प्र.) : रोटरी क्लब भद्रावती की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की हाल ही में घोषणा की गई है। प्रवीण महाजन को अध्यक्ष, विक्रांत बिसेन को सचिव और आनंद क्षीरसागर को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है। वहीं, पदाधिकारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष किशोर खंडाळकर, अनिल धानोरकर, भाविक तेलंग, आत्माराम देशमुख, सुनील पोटदुखे, सुधीर पारधे, डॉ. माला प्रेमचंद और युवराज धानोरकर का समावेश किया गया है। रोटरी क्लब की हर वर्ष नई निर्वाचित कार्यकारिणी कार्यभार संभालती है। इस वर्ष की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह दिनांक 15 जुलाई को ‘सेलिब्रेशन हॉल’, भद्रावती में आयोजित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".