बल्लारपुर पूज्य सिंधी सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष देवेंद्र आर्य का सत्कार .!
बल्लारपूर (का.प्र.) : बल्लारपुर के पूज्य सिंधी समाज गुरुद्वारा बस्ती विभाग में शनिवार (दिनांक 12) को बल्लारपुर शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र आर्य का सत्कार किया गया।
इस अवसर पर बल्लारपुर सिंधी समाज के प्रताप मुलचंदानी, बल्लारपुर व्यापारी एसोसिएशन के संस्थापक भगवानदास गिडवाणी, पूर्व नगराध्यक्ष घनश्याम मुलचंदानी, गोविंद आहुजा, दिलीप मुलचंदानी, चंदू आसवानी, मोहन गिडवाणी, सूरज ललवाणी, पूनम मंगानी, राम मंगानी आदि उपस्थित थे।
