विहान विलास गजभे ने प्राप्त की सफलता .!

बल्लारपूर (का.प्र.) : देश की सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। आगामी सत्र के लिए जनवरी 2025 में आयोजित की गई इस प्रवेश परीक्षा में शहर के विहान विलास गजभे नामक विद्यार्थी ने सफलता प्राप्त की है। विहान आगे की शिक्षा सैनिक स्कूल चांदा में प्राप्त करेगा। पढ़ाई में तेज होने के कारण विहान ने इससे पहले भी छात्रवृत्ति सहित अन्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल चयन परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होती है और हर वर्ष कक्षा 6वीं और 9वीं में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश दिया जाता है। विहान माउंटफोर्ट स्कूल का विद्यार्थी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".