कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आतिथ्य ऊर्जा देने वाला है - घनश्याम मुलचंदानी

बल्लारपुर शहर एवं तालुका कांग्रेस की ओर से सम्मान समारोह .. विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बावजूद इसके आज भी आम जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। कुछ लोग सत्तारूढ़ दल के दबाव में आ गए हैं, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली है। लेकिन मैंने चालीस वर्षों की राजनीतिक यात्रा में कांग्रेस के साथ निष्ठा बनाए रखी है। इसी कारण मुझे राज्य स्तर पर अवसर मिला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्नेह और आतिथ्य मेरे लिए ऊर्जा देने वाला है, ऐसा मत महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव घनश्याम मुलचंदानी ने बल्लारपुर में रविवार (दिनांक 3 अगस्त) को आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम बल्लारपुर शहर व तालुका कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद पर घनश्याम मुलचंदानी की हाल ही में हुई नियुक्ति के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह स्थानीय शासकीय विश्रामगृह में रविवार (दिनांक 3 अगस्त) को आयोजित किया गया था, जहां वे अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में बोल रहे थे। इस अवसर पर मंच पर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव घनश्याम मुलचंदानी, पूर्व नगराध्यक्ष डॉ. रजनी हजारे, मध्यवर्ती बैंक के संचालक डॉ. अनिल वाढई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र आर्य, तालुका कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदा उपरे, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल करीम शेख, पूर्व नगराध्यक्ष दिलीप माकोडे, सुनंदा आत्राम, छाया मडावी, अफसाना सैयद, डेविड कामपेली, नरसिंह रेब्बावार, प्राणेश अमराज आदि उपस्थित थे।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों व कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त प्रदेश सचिव घनश्याम मुलचंदानी का नागरिक सत्कार किया गया। मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रस्ताविक वक्तव्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र आर्य ने प्रस्तुत किया। संचालन नरेश मुदंडा ने किया और आभार प्रदर्शन अधिवक्ता पवन मेश्राम ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक भास्कर माकोड़े, कासिम शेख, नरेश आनंद, विवेक खूंटेमाटे, करण कामटे, मंगेश बावने, मेहमूद पठान, वासुदेव येरपुडे, नरेश बुरांडे, शिवचरण राजभर, प्रीतम पाटिल, दीपक धोपटे, नाना बुंदेल, महेश सदाला, राजू मारमवार, कैलाश धानोरकार, सुभाष दिवसे, रमेश जक्कू, रोहन कलम्बे, पिंकु हरडे सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई और इंटक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".