शॉर्ट फिल्म ‘वो पांच दिन’ जल्द ही शूट शुभारंभ .!

महिलाओं की संवेदनशील समस्या पर बनेगी शॉर्ट फिल्म ‘वो पांच दिन’ .!

बल्लारपुर (का.प्र.) :  समाज में महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी संवेदनशील समस्या को उजागर करने वाली शॉर्ट फिल्म ‘वो पांच दिन’ का जल्द ही शूटिंग शुभारंभ होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन युवा दिग्दर्शक गणेश रहिकवार करेंगे, जबकि इसका निर्माण नौटंकी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
फिल्म का विषय महिलाओं को माहवारी (पीरियड्स) के दौरान झेलनी पड़ने वाली पारंपरिक बंदिशों, कुरीतियों और मानसिक संघर्ष पर आधारित है। निर्देशक गणेश रहिकवार ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और गलत धारणाओं को सवालों के घेरे में लाकर जागरूकता फैलाना है।


गणेश रहिकवार ने कहा, “इस शॉर्ट फिल्म का उद्देश्य सिर्फ कहानी कहना नहीं है, बल्कि समाज में फैली गलत धारणाओं पर प्रश्न उठाना है। आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन माहवारी के दिनों में उसे अब भी भेदभाव और संकोच का सामना करना पड़ता है। फिल्म ‘वो पांच दिन’ इन्हीं भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाएगी।”

निर्माता संस्था नौटंकी फिल्म्स के प्रतिनिधि ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। ‘वो पांच दिन’ एक सशक्त प्रयास है, जो दर्शकों को सोचने और बदलाव के लिए प्रेरित करेगा। कास्टिंग प्रक्रिया इस समय जारी है और इसमें स्थानीय के साथ-साथ बाहरी कलाकारों को भी अवसर दिया जा रहा है।”

फिल्म की कलाकारों की अंतिम सूची जल्द ही घोषित की जाएगी और शूटिंग का कार्यक्रम भी निकट भविष्य में तय किया जाएगा। सामाजिक संदेश देने वाली यह शॉर्ट फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनने की उम्मीद है।

कलाकार सूची - 
दादी अम्मा     60 - 65  वर्ष 
मां                 30 - 35  वर्ष
पिता              35 - 40  वर्ष
बेटी               14          वर्ष
सरपंच            50 - 55  वर्ष
लेडी डॉक्टर     35 - 40  वर्ष
लेडी स्कूल टीचर       35 - 40  वर्ष
व्यक्ति             35 - 40  वर्ष
वृद्धा लेडी        50 - 55  वर्ष
स्कूल मॉब 
विलेज मॉब 
हॉस्पिटल मॉब

संपर्क - 
गणेश रहिकवार (फिल्म निर्देशक)
99 22 122 622 🪀📱

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".