लक्ष्य बहुद्देशीय संस्था बल्लारपुर की नई कार्यकारणी का गठन .!

बल्लारपुर  (का.प्र.) :  बल्लारपुर:लक्ष्य बहुउद्देशीय संस्था बल्लारपुर की नई कार्यकारणी का गठन दि. 24 सप्टेंबर को पि.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस में बल्लारपुर भाजपा के अध्यक्ष अँड. रणंजय सिंह, पूर्व नगरसेवक एल्या दशरफ ,  बल्लारपूर शहर भाजप महामंत्री घनश्याम बुरड़कर , समाज सेवक  अभिनव तिवारी  के उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें लक्ष्य बहुउद्देशी संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष  कृष्णा  गुप्ता को  आगामी वर्ष की जिम्मेदारी दी गई है, उपाध्यक्ष पद पर सलमान खान और श्याम केशकर, सचिव सुनील कैथल, कोषाध्यक्ष पद पर वेंकटेश एलपुला, सहसचिव पद पर विशाल बिसेन और दिव्यांग भाई बहनों की समस्या के लिए शुभकरण केशकर  को अध्यक्ष बनाया गया। लक्ष्य ग्रुप यूथ अध्यक्ष अमित वर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप खेंगर, सचिव  पद पर निखिल वर्मा , सक्रिय सदस्य के रूप में गंगा निषाद कलीम शेख , रमेश सूर्यवंशी की नियुक्ति की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने लक्ष्य बहुउद्देशीय संस्था को सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अधिक ऊंचाइयों तक ले कर जाएंगे, ऐसा विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ,रामेश्वर पासवान , योगेश शेट्टी, दीपक महाराज, चंदन गहरवार,कुलदीप सुन्चुरवार मिलिंद कनकम,ईश्वर तोड़से,मनीष बहुरिया, बबलू गुप्ता , प्रभदीप सचदेवा , ओमप्रकाश प्रसाद, सरोज सिंह ,अजय खोबरागड़े,  सर्वेश मिश्रा, फरदीन खान, इत्यादि सदस्या गणों का योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश खेंगर  व आभार प्रदर्शन अरविंद वर्मा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".