नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, अतुल राजकुले और गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ‘संजू’ को फूलमालाओं से किया सम्मानित .!
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज की जनरल काउंसिल मीटिंग में सिने स्टिल टी.वी. और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित कॉरपोरेटर का अभिनंदन .!
मुंबई (ब्यूरो) : 11 फरवरी 2026 को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज की जनरल काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक सिंटा हॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष बीरेंद्रनाथ तिवारी, महासचिव अशोक दुबे तथा सिने एंड टी.वी. आर्टिस्ट एसोसिएशन की महासचिव एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री उपासना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान सिने स्टिल टी.वी. और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के हाल ही में सम्पन्न चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित महासचिव अतुल राजकुले, अध्यक्ष अपी वारसी तथा कोषाध्यक्ष सतीश घुसाले का फूलों के गुलदस्ते और मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसी अवसर पर फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एवं नालासोपारा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगरसेवक (कॉरपोरेटर) गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ‘संजू’ का भी पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।
बैठक का वातावरण उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
