अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित .!

शहीद मेला फिल्म फेस्टिवल बेवर (मैनपुरी) में अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड .!

मुंबई (वि.प्र.) : बेवर, मैनपुरी में 7 फरवरी को शहीद मेला फिल्म फेस्टिवल (6 सीजन) का भव्य आयोजन हुआ जिसमें, युवा व प्रतिभावान डायरेक्टर रतन शर्मा द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म "लाईफ आफ्टर रिटायर्मेंट" को चार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । पहला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव को मिला, दूसरा अवार्ड, बेस्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म, के लिए डायरेक्टर रतन शर्मा को मिला, तीसरा अवार्ड बेस्ट स्टोरी के लिए- अखिलेश श्रीवास्तव को मिला और चौथा अवार्ड बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए, सत्यम सिंह को मिला। जूरी द्वारा चयनित कई अन्य फिल्मों को भी अवार्ड मिला जिसमें बेस्ट शार्ट फिल्म का अवार्ड "नकाब " शार्ट फिल्म को मिला । चेयरमैन राज त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य सार्थक सिनेमा को बढावा देना और देश की नयी प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना रहा , इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए कई अभिनेता , डायरेक्टर व विशिष्ट अतिथि सम्मलित हुए, और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".