गोरक्षण वार्ड में “मन की बात” कार्यक्रम का सफल आयोजन .!

गोरक्षण वार्ड में “मन की बात” कार्यक्रम का सफल आयोजन, जनभागीदारी से मिला विशेष उत्साह .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र गौरव, लोक नेता एवं विकास पुरुष सुधीर मुनगंटीवार जी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को जन-जन तक पहुंचाने हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शत-प्रतिशत बूथों पर इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूक्ष्म नियोजन किया गया है।
उक्त नियोजन के तहत आज गोरक्षण वार्ड के बूथ क्रमांक 210 पर नगरसेवक नीरज झाड़े जी के मार्गदर्शन में श्री मनोज मेश्राम जी के निवास स्थान पर “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर चंद्रपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम के सह-प्रमुख डॉ. काशीनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को जोड़ने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में जागरूकता और सहभागिता को नई दिशा मिलती है।
अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".