डॉ. माधव अनुरागी हुए प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित .!

डॉ. माधव अनुरागी – “मिडास टच” वाले आध्यात्मिक गुरु जी को मिला प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 .!

मुंबई (ब्यूरो) - आध्यात्मिक जगत में अपनी दिव्य ऊर्जा, गहन ज्ञान और जनसेवा के लिए प्रसिद्ध डॉ. माधव अनुरागी को 21 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में JPT प्रोडक्शंस द्वारा “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 – सीजन 4” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उस असाधारण योगदान की पहचान है, जिसने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अपने स्पर्श मात्र से जीवन को संवार देने की क्षमता के कारण उन्हें “मिडास टच वाले संत” के रूप में भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सरूरपुर कला गांव में जन्मे डॉ. माधव अनुरागी बचपन से ही आध्यात्मिक वातावरण में पले-बढ़े। धर्म, साधना और वेदों के प्रति उनकी स्वाभाविक रुचि ने उन्हें एक अलग पहचान दी। अपने गुरुओं के सान्निध्य में उन्होंने तंत्र, ज्योतिष और वैदिक ज्ञान की गहन साधना की और आज वे लाखों लोगों के लिए मार्गदर्शक बन चुके हैं। हाल के समय में हर कामेश्वर धाम दरबार के माध्यम से उनकी लोकप्रियता अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। बुलंदशहर के जारगवा गांव (नरोरा रामघाट रोड) और वृंदावन पानी घाट पर आयोजित इस दिव्य दरबार में रोज़ाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर उनके दर्शन और आशीर्वाद की प्रतीक्षा करते हैं। जैसे ही दरबार आरंभ होता है, वातावरण में एक अद्भुत शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो जाता है। भक्तों के अनुभव इस दरबार की दिव्यता को और भी सशक्त बनाते हैं। कई लोग बताते हैं कि यहां आने के बाद उनके मन का बोझ हल्का हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। डॉ. अनुरागी के सरल लेकिन प्रभावशाली शब्द जीवन की जटिल समस्याओं का सहज समाधान प्रस्तुत करते हैं। वे अंधविश्वास से दूर रहने और आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, धैर्य और आपसी सद्भाव को जीवन का आधार बनाने पर बल देते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है! “सच्चा धर्म मानवता है।”उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनकी सादगी और सेवा भाव है। वे न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, संतों की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। वे सदैव समाज के उत्थान को सर्वोपरि रखते हैं।डिजिटल युग में भी उन्होंने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। उनके यूट्यूब चैनल “राम श्री कुंडली दर्पण” के साथ-साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाखों लोग उनके विचारों से जुड़ रहे हैं। उनकी शिक्षाएं अब देश-विदेश तक पहुंच रही हैं। मुंबई में मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके बढ़ते प्रभाव और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही, हर कामेश्वर धाम दरबार को उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों तक विस्तार देने की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है! निस्संदेह, डॉ. माधव अनुरागी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब साधना, सेवा और सत्य का संगम होता है, तो व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। अपने दिव्य स्पर्श से जीवन को स्वर्णिम बना देने वाले डॉ. अनुरागी वास्तव में “मिडास टच” के सच्चे धनी हैं।

------------------

लाइफ इज नोट फ़न और कबाड़े वाला का हुआ प्रीमियर .!


मुंबई- आज आगरा संजय पैलेस यूथ हॉस्टल में आई.एस.के.फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर की फ़िल्म “लाइफ इज नोट फ़न” और “कबाड़े वाला” का प्रीमियर हुआ! आज एक छत के नीचे कई महान हस्तियों का जमावड़ा रहा! जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और दोनों फ़िल्मों के निर्माता निर्देशक सुजैल ख़ान मुंबई से आयीं अपनी बेगम अभिनेत्री रोशीना ख़ान के साथ मौजूद रहे और मुख्य अतिथि के रूप में लेखक निर्देशक श्री सूरज तिवारी डी.एम.जी न्यूज़ नेटवर्क के सी.ई.ओ पंकज धीरज,कौशल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सावन चौहान,अभिनेता निर्देशक भूपेन्द्र सिंह, राशिद इवेंट्स के डायरेक्टर राशीद कुरैशी उपस्थित रहे! और वी.आई.पी गेस्ट में लाइन प्रोडूसर मनोज शर्मा,अभिनेता दीपक शर्मा एडवोकेट, संजय कुमार, कैमरा मेन कमल लोखंडवाला,आदिल ख़ान उर्फ बबलू, पत्रकार रेम्बो, डॉ महेश चंद्र .श्रीमती डॉ राहत ख़ान और निर्देशक सलीम शेख़ू मौजूद रहें! और अलीगढ़ से आये फ़िल्म “कबाड़े वाला” के मुख्य कलाकार भूपेंद्र सिंह.नदीम ख़ान.राजा राणा. कप्तान भारती. और फ़िल्म “लाइफ इज नोट फ़न” के मुख्य कलाकार गौरव गौड़. डी एस रघुवंशी, राशिद क़ुरैशी,शिशिर मुद्गल,दीपक सेन.यश मुद्गल. माइरा ख़ान. चाइल्ड आर्टिस्ट इकरा ख़ान और इन दिनों फ़िल्मों की मुख्य अभिनेत्री रोशीना ख़ान की मौजूदगी ने प्रोग्राम में चार चाँद लगा दिये!कार्यक्रम का संचालन सुमेर ख़ान ने किया प्रोग्राम के बाद सुजैल ख़ान ने प्रोग्राम अपना कीमती वक़्त निकालकर आये मुख्य अतिथि सभी कलाकारों और सभी ख़ास मेहमानों का शुक्रिया अदा किया!

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".