बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र गौरव, लोकनेता एवं विकास पुरुष सुधीर मुनगंटीवार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शहर में विभिन्न सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन सुबह से ही शुरू हो गया। इसी क्रम में संतोषी माता वार्ड, बल्लारपुर निवासी सुभाष रामसहाय श्रीवास को व्हीलचेयर की अत्यंत आवश्यकता होने की जानकारी सामने आई।
इस विषय की जानकारी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवक, भारतीय जनता पार्टी तथा ओबीसी के पूर्व शहर अध्यक्ष अमोल झाड़े ने पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष एवं बांधकाम कामगार समिति (72 विधानसभा, बल्लारपुर) के सह-अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह को दी। डॉ. सिंह ने तत्काल इस विषय से सुधीर मुनगंटीवार जी को अवगत कराया।
मुनगंटीवार जी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि सुभाष श्रीवास को शीघ्र व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाए। उनके निर्देशानुसार आज उनके जन्मदिन के अवसर पर अमोल झाड़े के शुभ हाथों से सुभाष श्रीवास को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. काशीनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमान सिंह खेगर, उपाध्यक्ष राजेश उर्फ राजू दासरवार, जिला महिला नेता संध्या मिश्रा, व्यवसायी इंदु सेठ, मनोज सुरपाम, संकेत वनकर, आशीष पोयाम, पुरोहित यादव, आशीष बाटवे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
व्हीलचेयर प्राप्त कर सुभाष रामसहाय श्रीवास ने सुधीर मुनगंटीवार, डॉ. काशीनाथ सिंह एवं अमोल झाड़े का हृदय से आभार व्यक्त किया।