साईं बाबा गुरु पूर्णिमा उत्सव में सेवा और संस्कार का संगम, विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के बालाजी वार्ड स्थित साईं बाबा मंदिर तथा सेम्बल स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में भजन, पूजन, वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण और विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास का उद्घाटन जैसे कई प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेम्बल स्थित साईं बाबा मंदिर में दिनांक 28 एवं 29 को पांच भजन मंडलों द्वारा दिन-रात भक्ति रस से ओतप्रोत भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 29 तारीख की सुबह 11 बजे साईं बाबा की आरती के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास का उद्घाटन किया गया। कोचिंग की शिक्षिका कु. प्रतीक्षा दिनेश जिवतोडे का शांता जरीले के हाथों शाल, साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिक मोतीराम वाटेकर और सांबा काले का भी शाल, श्रीफल एवं वस्त्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए लगभग 350 साड़ियां, कंबल, धोतर एवं अन्य वस्त्र मिलाकर कुल 1000 कपड़ों का जरूरतमंदों में वितरण किया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत 100 आम के पौधे एवं अन्य फलदार पौधों सहित कुल 150 पौधों का वितरण भी किया गया।
इस पुनीत अवसर पर श्री पांडुरंग जरीले द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय उद्धवराव एवं सोनाबाई जरीले की स्मृति में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास प्रारंभ की गई। उन्होंने कोचिंग संचालित करने वाली शिक्षिका को प्रति माह मानधन देने की घोषणा भी की। साथ ही विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास एवं सुसंस्कारों का मार्गदर्शन देने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री पांडुरंग जरीले, डॉ. हेमा खापने, विनायकराव सालवे, शांता जरीले, साई पिल्ले, ललित पिल्ले, प्रशांत मेश्राम, नगरसेवक मनोज बेले, गुलाबराव (मनोज) जिवतोडे, शिक्षिका प्रतीक्षा जिवतोडे, प्रफुल्ल जिवतोडे, प्रमोद जिवतोडे (डेकोरेशन), शंकर पुलगमवार, तुळशीराम महाकालकर, भास्कर शेडके, प्रदीप मट्टे, गजानन उंबरे, यश मट्टे, संजय जिवतोडे, अंशुमान असुतकर, नंदा खोके, मंगेश पाचभाई, सविता खामनकर, सुवर्णा जिवतोडे, विनोद जिवतोडे, नयन जिवतोडे, राजू जिवतोडे, मंदा कुठे, शोभा खापने, सुमन सातपुते, सीता मिलमिले, निर्मला कापले, सचिन बोधले, अमरजीत मट्टे, संध्या ताई कापले, ज्योति मेश्राम, वर्षा दर्वे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया, जिससे कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।
