नागपुर (प्रा.राहुल जी.गौर) - नागपुर में हुई दो दिन की बरसात में लोकमान्य तिलक जनकल्याण शिक्षण संस्था द्वारा संचालीत संत जगनाडे हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज कलमना रोड चिखली नागपुर यहाँ गडर का पानी भर गया है,जिससे बच्चों के आरोग्य को धोका निर्माण हो रहा है।
शालेय प्रशासन ने बरसात के समय ही नागपुर महानगर पालिका को निवेदन दिया था कि, पानी संकायकी उपाय योजना की जाए परंतु अधिकारी ने उत्तर दिए की मेट्रो व पुल का काम शुरू होने के कारण ऐसी परिस्थिति निर्माण हुई है जब तक पूल का काम पूरा नही होता तब तक उपाए निकालना मुश्किल है।
