मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन..!

बल्लारपुर (का. प्र.) - श्री चंदनसिंह चंदेल (माजी अध्यक्ष वन विकास महामंडल,महाराष्ट्र राज्य), श्री हरीश शर्मा (माजी नगराध्यक्ष नगर परिषद बल्लारपुर) के मार्गदर्शन में सौ.सारिका कनकम (माजी शिक्षण सभापती नगर परिषद बल्लारपुर) के निरंतर विकास कार्य प्रभाग क्र. 13 में सतत शुरू है। दि. 18/11/2022 को गाँधी वार्ड, बल्लारपुर में पारस रेडीमेड स्टोर के पीछे वाली खुली जगह पर गंदगी के वजह से बहुत मच्छर बढ़ने से आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी हो रही हैं। इसी वजह से उस जगह को स्वच्छ कर नगर परिषद द्वारा गट्टू लगाने हेतु निवेदन किया गया। ठीक उसी प्रकार प्रभाग क्र. 13 में विविध स्थानों में रेस्टोरेशन का काम अधूरा रह गया हैं और ये अपूर्ण रेस्टोरेशन जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए ऐसी आदि अनेक मांगो का ज्ञापन बल्लारपुर नगर परिषद के मुख्याधिकारी को सौंपा गया। रेस्टोरेशन पूरी तरह ना होने के वजह से लोगों को आने-जाने भी बहुत ही परेशानीओ का सामना करना पढ़ रहा हैं। इस अवसर पर प्रमुखता से सर्वश्री रामधन सोमानी,अशोक गुप्ता,नंदकिशोर मालू,सतीश कनकम,विक्की गुप्ता,राजू गुप्ता इत्यादि प्रमुखता से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".