नागपुर (वि.प्र.) : निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने दिन बुधवार दिनांक 2/11/2023 को नागपुर जिला अधिकारी मार्फत खेल मंत्री भारत सरकार, खेल मंत्री महाराष्ट्र सरकार इन्हे प्रत्यक्ष निवेदन देकर भारत के संपूर्ण सार्वजनिक खेल मैदान खाजगीकरण से बचाने योग्य कारवाई करने की मांग की है, निषाद पार्टी चाहती है,की सरकार सार्वजनिक खेल मैदान बचाने कड़ा कायदा बनाये ताकी जिन अनैतिक लोगों की नजर सार्वजनिक खेल मैदान पर पड़ती है ऐसे लोग चाहकर भी कुछ गैर कृत्य न कर पाए। अपने निवेदन मे निषाद पार्टी ने बताया कि, संपूर्ण भारत के सार्वजनिक खेल मैदान खाजगीकरण से बचाये जाए क्योंकि मैदान बचेंगे तो बच्चों का बचपन बचेंगा देशका युवा तंदरुस्त बनेंगा। इसलिए निषाद पार्टी संपूर्ण भारत में मैदान बचाव बचपन बचाव मुहिम चला रही है। इस कड़ी में नागपुर जिला अधिकारी मार्फत सरकार के नजर में इस गंभीर विषय को ध्यान में लाया गया।
डेवलपमेंड के नाम के आड़ में नन्हे बच्चों एवं युवा वर्ग के खेलने के सार्वजनिक मैदान जबरन उद्धवस्त किये जा रहे है। पैसे कमाने के खेल में खेल के मैदान लव बर्ड गार्डन मे तबदिल किए जा रहे है। अथवा विकास के नाम के तले बड़ी बड़ी ईमारते (बिल्डिंग) बनाई जा रही है। विशेष कर शहरी क्षेत्र में जहा जहा खेलने की जगह खाली है,वहा वहा सिमेटिकरण किया जा रहा है।सीधे सीधे कहा जाए तो गरीब बस्ती मे रहनेवाले बच्चों का बचपना छीना जा रहा है।यदि सरकार ने बड़े बड़े कॉरिडोर खेलने के लिए बनाये भी तो उसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से सक्षम नागरिकों के बच्चों को ही हो रहा है। इसलिए सरकार से निवेदन है की जल्द से जल्द ऐसे घिनोने षडयन्त्र को योग्य कारवाई कर रोका जाए अन्यथा इस मुहिम को निषाद पार्टी रूद्ररूप देंगी ऐसी चैतावनी भी दी।
निवेदन सादर करने निषाद पार्टी विदर्भ अध्यक्ष राहुल जी गौर, नागपुर जिल्हा सचिव किशोर करतार,निषाद पार्टी एकता परिषद महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनोज बावने, नागपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष कला नायक, नागपुर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा गौर,नागपुर जिल्हा उपाध्यक्ष मनोहर बाथो, मध्य नागपुर संपर्क प्रमुख अरुण गौर, नागपुर जिल्हा अध्यक्ष जयंत मेश्राम, महाराष्ट्र प्रदेश कोषाध्यक्ष सुग्रिव सहानी,निषाद पार्टी एकता परिषद नागपुर अध्यक्ष राजेश गौर, कबीर गौर उपस्थित थे।