एक ओर देश की आज़ादी का जश्न.. दूसरी ओर गरीबों का मर्ज ..!

संबंधित मंत्रियों पर उठ रहे सवालिया निशान ..! 
मानसून में गडचिरोली की स्थिति गंभीर: गर्भवती महिला को इलाज के लिए खाट पर ले जाने की नौबत .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : मानसून की शुरुआत के साथ ही गडचिरोली जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियां उजागर हो गई हैं। कोरची तहसील की एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए खाट पर लिटाकर ले जाया गया।
गडचिरोली जिले की कोरची तहसील मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर केरामिटोला गांव की 22 वर्षीय गर्भवती महिला, रोशनी श्यामसाय कमरो को खाट पर लिटाकर केरामिटोला से 3 किलोमीटर दूर चरवीदंड गांव ले जाया गया। 
पानी से भरे नाले से होकर इस गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर ले जाया गया। चरवीदंड से एक निजी वाहन के माध्यम से महिला को कोरची ग्रामीण अस्पताल लाया गया, जहां जांच में पता चला कि महिला को सातवां महीना चल रहा है। 
अचानक प्रसव पीड़ा होने के कारण उसे गडचिरोली के महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गडचिरोली जिले में स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
यह स्थिति नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ है या नहीं, यह सवाल उठाया जा रहा है। खास बात यह है कि केरामिटोला गांव तक पहुंचने के लिए कोई सड़क भी नहीं है। इससे पहले भी भामरागड तहसील की एक गर्भवती महिला को जेसीबी के बकेट में बैठाकर नाला पार कराना पड़ा था। इसी तहसील में एक बच्चे को अपने घायल पिता को खाट पर लिटाकर 18 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था।
साभार : सकाळ

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".