बल्लारपुर (का.प्र.) : बल्लारपुर हेल्पिंग हँड्स फाउंडेशन की ओर से बल्लारपुर तहसील कार्यालय में दुर्व्यवहार के विरोध में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया गया.
तहसील कार्यालय में जान बूझकर की जा रही देरी, नियमों के उल्लंघन में झूठी हेराफेरी को रोकना, 31 और 31/1 सीटों के परिणामों को सख्ती से पालन करना, लोगों के साथ दुर्व्यवहार को बंद करना, जान बूझकर काम में देरी करना, अनुशासन और लापरवाही बंद करना, नियम उल्लंघन के कारण झूठी हेराफेरी बंद करना. दिनांक 17.05.23 से पूर्व पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के समक्ष तहसीलदार अजय चरडे ने चर्चा के दौरान 3 से 4 माह में कार्यवाही पूर्ण करने पर सहमति व्यक्त की थी, यह लंबित है तथा दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये तथा दिये गये वचन के अनुसार सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाये. अन्यथा आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा. इस आशय का निवेदन उपविभागीय अधिकारी और तहसी- लदार को हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश दोतपेल्ली के नेतृत्व में दिया गया.
