चंद्रपुर जिले में नगराध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित ..घुग्गूस और चिमूर अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित ..!!
बल्लारपुर (का.प्र.) : राज्य में होने वाले आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की पृष्ठभूमि पर सोमवार को मंत्रालय में नगराध्यक्ष पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी नगरविकास मंत्री श्रीमती माधुरी मिसाळ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस लॉटरी के अनुसार बल्लारपुर नगरपरिषद का नगराध्यक्ष पद ओबीसी (इतर मागासवर्गीय) महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी के साथ चंद्रपुर जिले की वरोरा और मूल नगरपरिषदें भी ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि घुग्गूस और चिमूर नगरपरिषदें अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित हुई हैं।
राज्य की कुल २४७ नगरपालिकाओं और १४७ नगरपंचायतों में नगराध्यक्ष पदों का आरक्षण निश्चित किया गया है। इनमें से ६७ नगरपरिषदों में ३४ पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए और ३३ नगरपरिषदों में १६ पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस आरक्षण घोषणा के बाद बल्लारपुर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की महिला कार्यकर्ता अब नगराध्यक्ष पद के लिए तैयारी में जुट गई हैं। बल्लारपुर में किस दल की ओबीसी महिला उम्मीदवार विजयी होती है, इस पर अब सभी की निगाहें टिक गई हैं।
बल्लारपुर नगर परिषद चुनावों की आरक्षण यादी घोषित. ..!
वार्डवार आरक्षण विवरण जारी – महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष अवसर ..!
बल्लारपुर : आगामी नगर परिषद स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों के मद्देनज़र बल्लारपुर नगर परिषद की वार्डवार आरक्षण यादी आज प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से घोषित की गई। इस यादी में अनुसूचित जाती (एस.सी.), अनुसूचित जनजाती (एस.टी.) तथा मागासवर्गीय (बी.सी.सी.) प्रवर्गों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी विशेष आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
इस आरक्षण यादी के अनुसार कुल १७ वार्डों में से अधिकांश वार्डों में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे नगर परिषद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षण की वार्डवार स्थिति इस प्रकार है –
प्रभाग क्रमांक १ – एस.टी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक २ – एस.सी. / बी.सी.सी. (महिला)
प्रभाग क्रमांक ३ – एस.सी. / बी.सी.सी. (महिला)
प्रभाग क्रमांक ४ – बी.सी.सी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक ५ – बी.सी.सी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक ६ – बी.सी.सी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक ७ – एस.सी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक ८ – एस.सी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक ९ – बी.सी.सी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक १० – एस.सी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक ११ – एस.सी. (महिला) / बी.सी.सी.
प्रभाग क्रमांक १२ – एस.सी. / बी.सी.सी. (महिला)
प्रभाग क्रमांक १३ – एस.टी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक १४ – एस.सी. (महिला) / जनरल
प्रभाग क्रमांक १५ – बी.सी.सी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक १६ – एस.सी. / जनरल (महिला)
प्रभाग क्रमांक १७ – एस.सी. (महिला) / जनरल
इस आरक्षण यादी के जाहीर होते ही शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विभिन्न पक्षों के स्थानीय नेता अब अपने-अपने उम्मीदवारों की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार के आरक्षण में महिला आरक्षण का प्रतिशत काफी अधिक होने के कारण कई नए चेहरे राजनीति में कदम रख सकते हैं।
शहर के नागरिकों में भी चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, वहीं कई सामाजिक संगठनों ने महिला आरक्षण का स्वागत करते हुए इसे “महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम” बताया है।
