चौथी बार महासचिव बने, अतुल राजकुले कों शाल पहनाकर स्वागत किया!
मुंबई (वि.प्र.) - फेडेरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज के महासचिव अशोक दुबे और अध्यक्ष बीरेंद्रनाथ तिवारी ने माननीय श्री अतुल राजकुले जी को 2026 - 2028 सिने स्टिल टीवी और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के चुनाव में भारी जीत से चौथी बार संस्था के महासचिव चुने जाने पर शाल पहनाकर अभिनंदन किया!
----------------
आगे भी चुनौती पूर्ण किरदार निभाना चाहती है - श्रीदीपा डे मुंबई .!
मुंबई - एक्ट्रेस श्रीदीपा डे ने बताया कि बंगाली इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करना आसान नहीं होता! लेकिन अपनी मेहनत, टैलेंट और लगन के दम पर मैंने इस सपने को साकार करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस श्रीदीपा डे एक उभरती हुई और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं! जिन्होंने बंगाली इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय से पहचान बनानी शुरू कर दी है। थिएटर, शॉर्ट फिल्म्स, म्यूज़िक वीडियोज़ और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम करके उन्होंने यह साबित किया है! कि वह हर तरह के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभा सकती हैं। हाल ही में श्रीदीपा डे ने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो “एडवोकेट अंजलि अवस्थी ” में चित्रा का किरदार निभाया! जो एक माँ का बेहद स्ट्रॉन्ग और इमोशनल रोल था। इस किरदार में उन्होंने एक ऐसी माँ को दर्शाया! जो हालातों से लड़ती है! अपने बच्चे के लिए मज़बूती से खड़ी रहती है! और कहानी को गहराई देती है। उनके इस अभिनय को दर्शकों ने सराहा और यह किरदार उनकी एक्टिंग रेंज को दर्शाता है।एक्ट्रेस श्रीदीपा की एक्टिंग में एक खास गहराई है! चाहे वह इमोशनल रोल हो, स्ट्रॉन्ग वुमन कैरेक्टर हो या नेगेटिव शेड। कैमरे के सामने उनकी नेचुरल परफॉर्मेंस दर्शकों को तुरंत जोड़ लेती है। यही वजह है कि अब उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म्स और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से भी ऑफर्स मिलने लगे हैं। हाल ही में श्रीदीपा डे को उनके अभिनय के लिए सम्मानित भी किया गया! जो उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह अवॉर्ड उनके संघर्ष, निरंतर मेहनत और टैलेंट का प्रमाण है। बॉलीवुड में एंट्री को लेकर श्रीदीपा डे बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आगे वह और भी चुनौतीपूर्ण व दमदार किरदार निभाना चाहती हैं।अभिनेत्री श्रीदीपा डे को उनके आने वाले सफर के लिए फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने ढेरों शुभकामनाएँ दी है । यकीनन, यह बंगाली अभिनेत्री बहुत जल्द बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाएगी।

