कुर्ला बल्लारशाह ट्रेन को स्पेशल ट्रेन का दर्जा दे - अजय दुबे


बल्लारपुर (का. प्र.) - राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद NRUCC सदस्य अजय दुबे ने समिति सदस्यों का मुख्य विषयों पर ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि चूंकि कुर्ला बल्लारशाह ट्रेन को स्पेशल ट्रेन का दर्जा मिलने से गंभीर बीमारी के मरीजों को भाड़े में रियायत नहीं मिल पाती,अतः या तो रियायत मिले या फिर स्पेशल दर्जा ख़त्म किया जाय.इसे डेली चलाया जाय.साप्ताहिक काजीपेठ पुणे ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन किया जाय.निकट भविष्य में दुघर्टना टालने हेतु पुराने फुट ओवर ब्रिज को तत्काल मरम्मत किया जाय.
वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के निमंत्रण पर यात्री सुविधा समिति रेल मंत्रालय नई दिल्ली के सदस्यों ने आज बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.समिति सदस्यों डॉ.राजेंद्र फड़के जलगांव,कैलाश वर्मा मुंबई,विभा अवस्थी रायपुर तथा अभिजीत दास कोलकाता ने दोनों स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा,प्लेटफार्म ,स्वच्छता, पेयजल शौचालय टिकट घर रेलवे ब्रिज का अवलोकन कर अधिकारियों को यथोचित निर्देश दिए.इस मौके पर ZRUCC सदस्य दामोदर मंत्री,NRUCC सदस्य अजय दुबे,चंद्रपुर के उपमहापौर राहुल पावड़े,एडीआरएम प्रफुल्ल खैरकर,सीनी.डीसीएम के एस पाटिल,सीनी.डीईएन पद्मनाभ झा सहित मध्य रेलवे नागपुर के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.समिती सदस्यो को व्यापारी मंडल की ओर से रामधन सोमानी,बल्लू सेठ गिदवानी, अर्जुन सिंह नथानी,दीपक कड़ेल,आनंद मातंगी, सुनिल जैन, राजू मूंधड़ा,मनीष मालू आदि ने यात्री सुविधा विषयक निवेदन सौंपा.प्रतिष्ठित नागरिकों में सुजीत निर्मल,मिथिलेश पांडे,शेख करीम,अशोक सोनकर, सलमान बेग,रामदास दुर्योधन,अभिषेक इदनुरी,युगल मेहंदले, कुर्बान शेख, सोनू डींगे आदि मौजूद रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".