नागपुर (प्रा.राहुल जी.गौर) - महर्षी नाथूबाबा जयंती के उपलक्ष में दिन रविवार १५ जनवरी २०२३ को महर्षी नाथूबाबा धाम भोईपूरा नागपुर व गयादीन पेंटर हॉल खदानपुरा नागपुर यहाँ दोपहर १२ बजे रंगोली स्पर्धा का आयोजन भोई समाज पंच कमेटी द्वारा रखा गया है। स्पर्धा में बढ़चढ़ कर सहभागी होने का आवाहन समस्त समाज से कमेटी अध्यक्ष नंदकीशोर गौर ने किया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी सचिव प्रा.राहुल गरिबलाल गौर, उपाध्यक्ष मोतीलाल गौर, पूर्व अध्यक्ष किशोर जी करतार, राजेश पन्नालाल गौर, श्रीमती कला रामलाल नायक, नूतन गंगोत्री, सौ. राधा रघुनाथ गौर, सौ.काजल राहुल गौर, निर्मला गौर, संगीता करतार, उमाबाई गौर अथक परिश्रम ले रहे है।
