प्रा.राहुल जी.गौर जैसे युवाओं की समाज को जरूरत - अधिवक्ता दादासाहेब वलथरे.!

निस्वार्थ समाजकार्य के लिए प्रा.राहुल जी.गौर जैसे युवाओं की समाज को जरूरत - अधिवक्ता दादासाहेब वलथरे.!
नागपुर (वि.प्र.) - १४ वर्ष की आयु से भोई समाज पंच कमेटी से जुड़े प्रा.राहुल जी.गौर जो आज पंच कमेटी के सचिव है, जिन्होंने निरंतर एक ही लगन से समाज के लिए कार्य किया है और आज तक कभी नाम के लिए या चमकने के लिए ध्यान नही दिया समाज को जितना योगदान दे सके इसी बुद्धि से निरंतर सेवा दे रहे है। 
रेनके आयोग की मांग पूरी करने के लिए निकले भव्य मोर्चे मे युवाओं की ओर से सहयोग करनेवाले व २६ /१२/ २०२२ के निकले मोर्चे मे अपनी अहम भूमीका निभानेवाले प्रा.राहुल जी.गौर समाजकार्य के लिए युवाओं का आदर्श बन चुके है। वे एक अच्छे लेखक कवि भी है, उनकी दो किताबे अब तक प्रकाशित हो चुकी है। २६/१२/२०२२ के मोर्चे मे अहम भूमीका निभाने हेतु समाज के विचारवंतो ने उनकी सोशल मीडिया व प्रत्यक्षरूप से प्रशंसा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".